{"_id":"637515f13385d468160c7f80","slug":"ghatampur-roof-collapsed-due-to-tractor-trolley-collision-old-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से छत ढही, वृद्ध की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से छत ढही, वृद्ध की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Wed, 16 Nov 2022 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मंदिर में बने कमरे की छत ढह गई। इसके मलबे के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पतारा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां से उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़री गांव के किनारे विसाजन देवी व हनुमान मंदिर बना है। मंदिर के बगल में एक कमरा है। बुधवार की शाम गांव के भोला (60) अपने साथी शंकर गुप्ता (63) के साथ कमरे में बैठे थे। तभी खेत से चारा लादकर लौट रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली उधर से गुजरी।
विज्ञापन
ओवर लोड होने के चलते चालक अंदाजा नहीं लगा पाया, जिससे ट्रॉली कमरे के खंभे से टकराते हुई निकल गई। खंभा क्षतिग्रस्त होने से कमरे की छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर दोनों वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को मलबे के ढेर से निकालकर सीएचसी पतारा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल शंकर गुप्ता को उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। साढ़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।