फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur Road Accident, Loader overturned uncontrolled, two died and nine injured, three referred to district

Ghatampur Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, दो की मौत और नौ घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

Thu, 04 May 2023 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 12:16 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी गजनेर में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Ghatampur Road Accident, Loader overturned uncontrolled, two died and nine injured, three referred to district
Ghatampur Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, दो की मौत और नौ घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर Ghat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली से बरात कर लौट रहा लोडर घाटमपुर के तेजपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर  पलट गया। इसमें रोड लाइट में काम करने वाले नौ लोग  घायल हो गए। घायलों में अधिकतर 10 से 15 वर्ष के बच्चे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इनमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।गजनेर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवली क्षेत्र के डब्बा निवादा से बीती शाम बरात घाटमपुर गई थी। इस बरात में टाइगर डीजे एवं रोड लाइट शिवली की बुकिंग थी।
विज्ञापन

रोड लाइट का संचालक आनंद कश्यप अपने लोडर से बच्चों को रोड लाइट के लिए ले गया था। लोडर आनंद कश्यप ही चला रहा था। रात दो बजे के करीब जब लोडर घाटमपुर गजनेर मार्ग पर था। तभी तेजपुर नाला मोड़ के पास अनियंत्रित लोडर पलट गया। इससे लोडर में सवार नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में ये हुए घायल
इनमें विशाल (11)  पुत्र कमलेश निवासीमुन्ना निवादा व अर्जुन (12) पुत्र तोतानाथ निवासी बाछीपुर थाना चौबेपुर की मौत हो गई। वहीं, ऋतिक कश्यप (16) पुत्र आनंद कश्यप निवासी शिवली, विवेक कुमार (10) पुत्र प्रेमनाथ निवासी बाछीपुर, बीरेंद्र कुमार (19) पुत्र नयननाथ निवासी थाना शिवली घायल हो गए।

तीन को जिला अस्पताल किया रेफर
साथ ही, आनंद कुमार (45) पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी शिवली, रोहित (16) पुत्र शिव प्रसाद निवासी शिवली, रवि (12) पुत्र लल्ला नाथ निवासी बाछीपुर, बौरा (12) पुत्र अनिल कुमार निवासी शिवली घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed