फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur police filled Panchnama of a living youth victim said I am alive you got my post-mortem

यूपी पुलिस का कारनामा: जिंदा युवक का भरा पंचनामा, पीड़िता बोला- साहब! जिंदा हूं; आपने तो पोस्टमार्टम करा दिया

Fri, 13 Jun 2025 09:43 PM IST
विकास कुमार राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, घाटमपुर
राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

युवक की मौत की जांच पड़ताल करने पुलिस ईंट भट्ठे पर पहुंची तो वहां लोगों ने बताया कि अजय तो जीवित है। तभी अजय पुलिस के सामने पहुंचा और बोला, साहब हम मुर्दा हैं कि जिंदा, आपने लिखापढ़ी कर पंचनामा भरकर जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मैं वही अजय हूं। 

विज्ञापन
Ghatampur police filled Panchnama of a living youth victim said I am alive you got my post-mortem
अजय संखवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार शाम हीट स्ट्रोक से जिस युवक को मृत मानकर उसकी पहचान अजय संखवार (22) के रूप में की थी, वह शुक्रवार को पुलिस की जांच में जिंदा मिला। अजय एकाएक पुलिस के सामने आ खड़ा हुआ और बोला साहब! देखो हम मुर्दा हैं कि जिंदा...आपने तो मेरा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया। यह देख पुलिस भौचक्का रह गई और उसे थाने लेकर आई। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम रुकवाया गया। अब फिर से मृतक की शिनाख्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

कानपुर के घाटमपुर कस्बा स्थित ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की शाम हीट स्ट्रोक से जिस मृत युवक की पहचान अजय संखवार (22) के रूप में हुई थी, शुक्रवार को भीतरगांव रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर पुलिस की जांच के दौरान वह जीवित मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात शव मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची घाटमपुर थाने की पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। तभी वहां एक दंपती आए और शव की पहचान अजय संखवार (22) निवासी दिवली गांव के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने अजय को मृत मानकर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय भीतरगांव रोड स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह अखबारों में खुद के मरने की खबर पढ़ी तो वह घबरा गया।

विज्ञापन

इसी बीच युवक की मौत की जांच पड़ताल करने पुलिस ईंट भट्ठे पर पहुंची तो वहां लोगों ने बताया कि अजय तो जीवित है। तभी अजय पुलिस के सामने पहुंचा और बोला, साहब हम मुर्दा हैं कि जिंदा, आपने लिखापढ़ी कर पंचनामा भरकर जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मैं वही अजय हूं। यह सुनते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि गुरुवार को मिला अज्ञात शव आखिर किसका है। अजय के रूप में पहचान कर पुलिस की किरकिरी कराने वालों पर क्या कार्यवाही होगी।

परिजनों ने ही की थी युवक की पहचान
गुरुवार को अज्ञात मिले शव की पहचान अजय के रूप में उनके परिजनों ने की थी। तभी पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को वही परिजन अजय को लेकर पुलिस के सामने आ गए। इसके चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई। शव का पोस्टमार्टम रुकवा दिया गया है। फिर से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -कृष्णकांत यादव, एसीपी घाटमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed