{"_id":"59790c5ae01cad4fe8eae8705a74f8fc","slug":"get-the-food-on-the-train-to-call-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन घुमाओ, ट्रेन में भोजन पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन घुमाओ, ट्रेन में भोजन पाओ
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल पर रविवार से ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन गोमती, हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में भोजन दिया गया। आईआरसीटीसी और रेलवे की व्यवस्था के तहत यात्रियों को टोल फ्री नंबर 18001034139 या फिर 0120-4383892-99 पर कॉल करनी होगी।
कॉल सेंट्रल पर आने के दो घंटे पहले करनी होगी। इसके बाद उन्हें उनके आर्डर पर ट्रेन में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ उन ट्रेनों के लिए है जिनमें पेंट्री कार नहीं है।
इस बारे में आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि 23 जनवरी को 25 ट्रेनों में ई-कैटरिंग शुरू की गई है। इसमें नाश्ता 60 रुपये, वेज थाली 125 रुपये और नानवेज थाली 150 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
टैक्स अतिरिक्त होगा। यात्री को दो घंटे पहले आर्डर देना होगा। वर्तमान में 75 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी ई-कैटरिंग शुरू होगी।
इन ट्रेनों में सुविधा
गोमती एक्सप्रेस (12419/12420), हावड़ा नई दिल्ली सुपरफास्ट (12323/12324), रांची गरीब रथ (ं12878/12879), गोरखधाम एक्सप्रेस (12555/12556), उत्तराखंड संपर्क क्रांति (15035/15036), रीवा एक्सप्रेस (ं12427/12428), कैफियत एक्सप्रेस (12225/12226)