फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get the complete profile of government land with a single click

Kanpur News: एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी जमीन की पूरी कुंडली

Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Get the complete profile of government land with a single click
कानपुर। सरकारी जमीनों की जानकारी जुटाने के लिए अब विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ग्राम समाज, नजूल और सीलिंग समेत अन्य श्रेणियों की खाली सरकारी जमीनों का डिजिटल लैंड बैंक तैयार किया जाएगा। जमीनों की डिजिटल मैपिंग होने से उपलब्ध भूमि का ब्योरा एक क्लिक पर मिल सकेगा। इससे सरकारी परियोजनाओं के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने और अवैध कब्जों की शिकायतों की जांच में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इस परियोजना के लिए रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर, लखनऊ से विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। इसमें डिजिटल मैपिंग की तकनीकी रूपरेखा, अनुमानित लागत, जरूरी संसाधन और जिले में जीआईएस विशेषज्ञ की तैनाती का विवरण देने के लिए कहा गया है। वर्तमान में सरकारी कार्यालयों, आवासीय भवनों और अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन की जरूरत पड़ने पर विभागों को अलग-अलग स्तर पर जानकारी जुटानी पड़ती है। डिजिटल लैंड बैंक बनने से समेकित ब्योरा एक मंच पर उपलब्ध होगा और भूमि चिह्नित करने व आवंटन की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।
विज्ञापन

सरकारी जमीनों की निगरानी में मिलेगी मदद
जनता दर्शन, तहसील दिवस और आईजीआरएस में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की काफी शिकायतें आती हैं। डिजिटल मैपिंग से संबंधित भूमि की पहचान और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर शिकायतों की जांच आसान होगी। इसके साथ ही सरकारी जमीनों की स्थिति पर निगरानी रखने में भी प्रशासन को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed