फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get relief kanpur dehat farmer

किसानों को मुआवजा मिले, तालाब भराए जाएं

Mon, 22 Jun 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 22 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
 get relief kanpur dehat farmer
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत रविवार को कलेक्ट्रेट भवन गेट पर आयोजित हुई। इस दौरान किसान नेताओं ने बारिश व ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही गर्मी के मौसम में अबाधित आपूर्ति बहाल करने व सूखे पड़े तालाबों को भरे जाने की आवाज उठाई। इस दौरान भाकियू नेताआें ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन


रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट भवन गेट पर भाकियू जिलाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले मे रबी फसल में हुई फसल बर्बादी का अभी तक सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को जल्द से जल्द राहत मुआवजा राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सभी को बिजली मिले इसके लिए जर्जर तारों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही गांवों में सूखे पड़े तालाबों को तत्काल भराया जाए, जिससे पशुओं के लिए पानी का संकट दूर हो सके।


भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरौधा ब्लाक के कैथरा गांव में पात्रों को आवास दिए जाने में धांधली की गई है। जांच कराकर पात्रों को आवास का लाभ दिया जाए।

साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन व समाजवादी पेंशन योजना का पात्रों को लाभ दिया जाए। मासिक पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने मनरेगा योजना में चल रही अनियमितताओं की जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed