फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get loans to encourage clay artisans

मिट्टी कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए दिलवाएं लोन

Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Get loans to encourage clay artisans
विकास भवन परिसर में लगे दीपावली मेला में सीडीओ को जानकारी देती स्वयं सहायता समूह की सदस्य। (संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विकास भवन परिसर में मंगलवार को उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम विकास विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूह ने दीपावली मेला लगाया। मंगलवार को सीडीओ सौम्या पांडेय ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मिट्टी की मूर्तियां देखीं और मिट्टी के कारीगरों को लोन दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

मेेले में दो समूहों के अलावा एक मूर्तिकार ने अपने-अपने प्रोडक्ट लगाए। सीडीओ ने स्टॉल में खड़ी गजनेर की संध्या सिंह चौहान से अगरबत्ती, मोमबत्ती, मास्क आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रेनर ऋतु अवस्थी से कागज, सूत के झोले और कागज की फाइलों के बारे में पूछा। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट से कहा कि स्वयं सहायता समूह से फाइल खरीदने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कराएं। इसके बाद सरवरखेड़ा भागीरथ के प्रवीण कुमार से मिट्टी की मूर्ति बनाने की तकनीक पूछी।
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा कि मिट्टी के कारीगरों को लोन दिलवाकर प्रोत्साहित करें। उन्होंने प्रवीण के स्टाल से 100 दीये खरीदें। मकरंदापुर मलासा की शोभा सचान के स्टाल से दाल, बेसन, दलिया और बुकनू के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि स्टाल से ज्यादा खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed