फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get Food samples from 17 places

17 जगहों से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल

Fri, 20 Aug 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
get Food samples from 17 places
कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से चेकिंग अभियान तेज किया गया है। गुरुवार को 17 अलग-अलग स्थानों से मिठाई, सरसों तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। वहीं रूरा नहर पुल के पास स्थित मिठाई की दुकान से करीब तीन किलो वर्कयुक्त मिलावटी मिठाई नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि अधिकारियों की टीमों ने जिलेभर में मिठाई की दुकानों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान मैथा स्थित छोटू की दुकान से दूध, बसौसी में चंद्रभूषण व पंकज पाल की दुकान से दूध, कारी कलवारी में सोनू सिंह व रामनारायण की दुकान से दूध, शिवली मेें राजू की दुकान से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

रूरा नहर पुल पर जितेंद्र सिंह व मुकेश शर्मा की मिठाई दुकान से पेड़ा, रसूलाबाद के असालतगंज में नरेश सिंह की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया गया। रसूलाबाद में महेंद्र कुमार के यहां से सरसों तेल का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूरा नहर पुल पर मुकेश शर्मा की मिठाई दुकान पर मिलावटी तीन किलो वर्कयुक्त मिठाई को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर बुधवार रात मुंगीसापुर में ग्वालियर से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से टेलीफोन ब्रांड के रिफाइंड राइस ऑयल का नमूना लिया गया। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुखरायां में लड्डू व बर्फी का भरा नमूना
पुखरायां। कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगह तीन दुकानों में छापा मारा। इस दौरान शंभू स्वीट हाउस में बूंदी के लड्डू, बाईपास हरदुआ चौराहे पर गुप्ता स्वीट हाउस में बूंदी के लड्डू और माधव स्वीट हाउस में बर्फी का सैंपल लिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल की लैब में जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी की जानकारी होते ही अन्य दुकानदार प्रतिष्ठान बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed