फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gestures gestures akhilesh says against shivpal

इशारों-इशारों में अखिलेश ने शिवपाल को दी सरकारी जांच कराने की धमकी

Fri, 17 Feb 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
gestures gestures akhilesh says against shivpal
डेमो पिक
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने गृह क्षेत्र इटावा में चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके सरकारी कामकाज को लेकर इशारों में चेताया। कहा कि इटावा में किन-किन लोगों ने ठेका लिया और कितना पैसा कमाया, मेरे पास इसकी पूरी जानकारी है। मेरी ईमानदारी है कि मैं जांच नहीं करा रहा। अगर किसी ने शिकायत कर दी तो हर स्तर पर जांच कराएंगे। अभी मेरी सरकार गई नहीं हैं। अपने 15 मिनट के संबोधन में अखिलेश ने बगैर नाम लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव पर एक के बाद एक कई हमले किए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की साजिश के बावजूद साइकिल तो बचा ली है अब इसे विधानसभा तक पहुंचाना है। उन्होेंने कहा कि इटावा में भी उन्हें लड़ना पड़ रहा है, यह दुखद है। भितरघातियों पर इशारा करते हुए उन्होंने समर्थकों को सावधान रहने को कहा। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तो एक तरफ हाथी से लड़ना पड़ रहा है और दूसरी तरफ देश के सबसे ताकतवर पीएम भी अब देश-विदेश की राजनीति छोड़कर थाने वाली राजनीति करने लगे हैं।
विज्ञापन


इटावा नुमाइश मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी बात पार्टी में चले सियासी घमासान से शुरू की। सीएम ने आगाह करते हुए कहा कि कई लोग साइकिल को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। पार्टी प्रत्याशी की मुखालफत में लगे लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव में गाड़ी के स्पेयर चिह्न लेकर आए हैं। उन्हाेंने आह्वान किया कि इस स्पेयर का हिसाब किताब कर देना। अखिलेश ने कहा कि चुनाव तो पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मगर इटावा का चुनाव कुछ अलग है। हमने कभी भी साइकिल को हराने की बात नहीं की। मगर सुना है कि यहां मोबाइल के जरिये और लोगों को बुलाकर साइकिल को हराने की बात हो रही है। ऐसे लोगों का भी हिसाब रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के तीन परोक्ष वार

gestures gestures akhilesh says against shivpal
अखिलेश यादव

साजिश खुल गई तो कहने लगे  हमें विरासत में कुछ नहीं मिला

सीएम सियासी घमासान के दिनों का जिक्र करना नहीं भूले। कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह राजनीति थी या स्वार्थ। एक तरफ वो लोग थे जो उन्हें राजनीति से बाहर करना चाहते थे। एक बार तो उन्हें लगा कि साइकिल छूट जाएगी। पार्टी के नेता और विधायक उनके साथ न होते तो साइकिल छिन भी जाती। तब वह कौन-सा राजनीति का रास्ता ढूंढते। उन लोगों ने षड्यंत्र  किया। षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया तो कहा कि हमें विरासत में कुछ नहीं मिला। 

आरोप लगाने वाले अब खुद नई पार्टी बनाने की बात कर रहे

अखिलेश ने भावनात्मक लहजे में कहा कि किसकी तकदीर में क्या लिखा है कोई नहीं जानता। ये मैंने तय नहीं किया था कि उन्हें कहां जन्म लेना है। अब नेता जी ने उन्हें आगे बढ़ाया तो उनकी भी जिम्मेदारी बनती थी कि पार्टी और साइकिल बचाएं। उन्होंने कहा कि स्वयं उन पर नई पार्टी बनाने का आरोप लगाने वाले अब खुद नई पार्टी बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन नई पार्टी बनाने से कुछ होता नहीं है। असली पार्टी तो सपा ही है। 

जिन पर ज्यादा भरोसा किया उन्होंने नेताजी से लड़वा दिया

मुख्यमंत्री रहते इटावा कम आने के पीछे अखिलेश यादव ने यह कहते हुए बचाव किया कि यह स्वयं उनकी गलती रही। अब सम्मान बढ़ा देना, आगे वे हर सुख दुख में मौजूद रहेंगे। हमें दूसरों (शिवपाल सिंह यादव) पर ज्यादा भरोसा था। मगर जिन पर ज्यादा भरोसा किया। उन्होंने ही उनको नेताजी से लड़ा दिया। 25 साल तक नेताजी ने साइकिल चलाई। अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि 25 साल तक और आगे कैसे लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed