{"_id":"5ddd49058ebc3e55037dea35","slug":"german-couple-arrived-to-see-etawah-safari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी देखने पहुंचे जर्मन दंपति ने दूसरे दिन का पहला टिकट खरीदा, बोले घूमने में मजा आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी देखने पहुंचे जर्मन दंपति ने दूसरे दिन का पहला टिकट खरीदा, बोले घूमने में मजा आया
Tue, 26 Nov 2019 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
जर्मन दंपति डेनिस और कालरा इटावा सफारी पार्क के बने पहले विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलने के दूसरे दिन ही इटावा सफारी देखने दो विदेशी पर्यटक पहुंच गए। जर्मनी के इन पर्यटकों ने सफारी के गेट से लेकर किलेनुमा बनी दीवारों की खूब तारीफ की। दूसरे दिन कुल 355 सैलानियों ने सफारी का लुत्फ उठाया, इसमें 21 बच्चे भी शामिल रहे।
जर्मनी के डेविड (32) पत्नी कालरा (30) के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। मैनपुरी निवासी टैक्सी चालक कम गाइड अजीत सिंह ने बताया कि जर्मन दंपति को वह बनारस ले गए थे। उनको आगरा जाना था। रास्ते में मैंने ही उन्हें इटावा सफारी के बारे में बताया।

जर्मन दंपति डेनिस और कालरा इटावा सफारी पार्क में
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर होते हुए ये लोग इटावा पहुंचे और सफारी देखने के लिए रात में इटावा के होटल में रुके थे। सुबह सात बजे सफारी पहुंच गए और दूसरे दिन का पहला टिकट खरीदा। करीब एक घंटे तक दंपति ने सफारी का दीदार किया। इसके बाद डेविड नेे कहा कि सफारी के गेट और अंदर किले की तरह बनाई गईं दीवारें बहुत सुंदर हैं।
फव्वारे और अन्य चीजें भी सुंदर हैं। उन्होंने कहा कि यहां वन्यजीव तो कम हैं लेकिन अन्य जगह अच्छी है। घूमने में मजा आ गया। कालरा ने भी सफारी की सुंदरता की तारीफ की। दूसरे दिन इन दो विदेशियों समेत 366 लोगों ने सफारी का भ्रमण किया।
दूसरे दिन सैलानियों के टिकट से सफारी को 70650 रुपये और वाहन स्टैंड से करीब 2500 रुपये की आय हुई। पहले दिन 75200 रुपये की आय टिकट और वाहन स्टैंड से हुई थी। इस तरह दो दिन में ही सफारी की कमाई 148350 रुपये पहुंच गई है।