{"_id":"6748bd04052ffe1f8c0377a4","slug":"gave-information-about-fire-in-lalpurwa-while-sitting-in-gujarat-police-and-fire-brigade-went-astray-kanpur-news-c-220-1-akb1007-119900-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुजरात में बैठकर ललपुरवा में आग लगने की दे दी सूचना, भटकी पुलिस व फायर बिग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुजरात में बैठकर ललपुरवा में आग लगने की दे दी सूचना, भटकी पुलिस व फायर बिग्रेड
Fri, 29 Nov 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुजरात में बैठकर बुधवार देर रात एक युवक ने जिलाधिकारी को फोन कर रूरा के ललपुरवा बनीपारा में आग लगने व पुलिस के फोन न उठाने की जानकारी दी। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस करीब एक घंटे तक गांव की खाक छानती रही। सूचना झूठी मिलने पर रास्ते से ही फायर बिग्रेड को वापस किया गया।
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह नाम के एक युवक ने बुधवार जिलाधिकारी को फोन कर ललपुरवा में आग लगने की जानकारी दी। उसने पुलिस के फोन न उठाने के बारे में भी बताया। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस व डेरापुर फायर स्टेशन पर मौके पर जाने के निर्देश दिए। इधर कॉल करने वाले युवक ने अपना नंबर बंद कर लिया। गांव पहुंचे पुलिस कर्मी करीब एक घंटे तक गलियों में खाक छानते रहे।
ग्रामीणों से जानकारी करने पर सूचना फर्जी निकली इसके बाद सराय गढ़ेवा से फायर बिग्रेड की गाड़ी को वापस लौटाना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि सुरेंद्र सिंह वर्तमान में गुजरात में मौजूद है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी है। गलत सूचना देने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।