{"_id":"588755bd4f1c1b4079cf3c9f","slug":"gathered-information-good-and-bad-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में चौकीदार करेंगे अच्छे-बुरे लोगों की जानकारी इकठ्ठा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में चौकीदार करेंगे अच्छे-बुरे लोगों की जानकारी इकठ्ठा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 08:27 PM IST
सार
कोतवाल ने की बैठक, सूची बनाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
कहते हैं जिस गांव का चौकीदार मजबूत सूचना तंत्र वाला होता है वहां पर अपराध नहीं होता है। इसी आधार पर यूपी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के चौकीदारों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आसपास होने वाली संदेहजनक गतिविधी पर कड़ी नजर रखें। साथ ही साथ अच्छे-बुरे लोगों की सूची तैयार करें। बाद में पुलिस महकमा इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
जालौन में मंगलवार को कालपी थाने में क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक कोतवाल ईश्वर सिंह ने ली। बैठक में चौकीदारों को गांवों के संदिग्ध लोगों और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए। कोतवाल ने कहा कि प्रत्येक गांव के अच्छे-बुरे लोगों की जानकारियां चौकीदारों को रहनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी के पास लाठी, टार्च आदि सुरक्षा के सामान भी दुरुस्त रहने चाहिए। 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है इसलिये गांव में पार्टी बंदी जाति,वर्ग, समुदायों विशेष पर पैनी निगाह रखनी चाहिए।
विज्ञापन
अपराधी व शरारती लोगों कि गतविधियों पर निगाह रखें। इसकी सूचनाएं कोतवाली को जरूर दें। बैठक में रामरतन लमसर ज़ेलादेवपुरा, हरचरन कुरहाना, राजाराम उरकरा कला आदि मौजूद रहे।