फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gas leak in the kitchen coach of Vada-Jodhpur express, Train standing at Fatehpur station

हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के रसोईयान कोच में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, फतेहपुर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Sun, 20 Oct 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Gas leak in the kitchen coach of Vada-Jodhpur express, Train standing at Fatehpur station
ट्रेन चेक करती आरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में हावड़ा से दिल्ली जा रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307 अप) के रसोईयान कोच (पैंट्रीकार) में रविवार की शाम गैस सिलिंडर के सप्लाई पाइप में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। ट्रेन 11 मिनट तक फतेहपुर स्टेशन पर खड़ी रही। सीएनडब्ल्यू (कैरीज एंड वैगन) की टीम ने गैस रिसाव को बंद किया।
विज्ञापन


तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन के छूटते ही कुछ दूरी पर रसोईयान कोच में सिलिंडर के पाइप लाइन से गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस की गंध फैलने से कर्मियों को जानकारी हुई। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सप्लाई लाइन को बंद कर तत्काल रेलवे की टेक्निकल टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फतेहपुर स्टेशन पर ट्रेन 4 बजकर 4 मिनट पर पहुंची। सीएनडब्ल्यू की टीम ने ट्रेन के रुकते ही रसोईयान कोच में पाइप लाइन में लीकेज को सही किया। लीकेज को दुरुस्त करने के बाद 4 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, एएमआई श्रीकृष्ण मीना, पेंट्रीकार मैनेजर बृजेश अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed