{"_id":"642a5634a132189cfe0864e3","slug":"gas-leak-in-house-after-devi-jagran-in-farrukhabad-many-died-including-innocent-many-scorched-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Gas leak: गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी भीषण आग, मासूम समेत दो की मौत, 16 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Gas leak: गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी भीषण आग, मासूम समेत दो की मौत, 16 लोग झुलसे
Mon, 03 Apr 2023 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:15 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में देवी जागरण के बाद घर में प्रसाद बनाते वक्त गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। चपेट में आने से मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। घर में हुए देवी जागरण के बाद गैस रिसाव होने से मासूम और महिला की मौत हो गई। जबकि 16 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली कायमगंज के गांव भटासा के रहने वाले रामौतार के घर रात में देवी जागरण हुआ था। सुबह घर में ही खाना बन रहा था। गैस रिसाव से कमरे और घर में गैस भर गई। अचानक इसमें आग लगने से वहां मौजूद 16 लोग झुलस गए। 62 वर्षीय शांति देवी पत्नी ब्रजभान और चार वर्षीय आर्यान्श पुत्र मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
झुलसे लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में हालत गंभीर होने पर अनुज और अमरावती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि नितिन और अमित कुमार का इलाज चल रहा है।