फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gas leak caused a huge explosion, house collapsed with a cloud of fire, mother and son died, two injured

Jalaun: गैस रिसाव से हुआ जोरदार धमाका, आग के गुबार के साथ गिरा मकान, मां-बेटे की मौत और दो घायल

Sun, 11 Aug 2024 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Aug 2024 10:21 AM IST
सार

Jalaun News: कोंच कस्बे में एक मकान गैस रिसाव की वजह से धमाके के बाद नीचे गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Gas leak caused a huge explosion, house collapsed with a cloud of fire, mother and son died, two injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के कोंच में एक पक्के मकान में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिससे लेंटर गिर गया। मकान में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चे लेंटर के नीचे दब गए। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, पिता और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

मेहलूआ गांव के अखिलेश यादव (32) पुत्र अवधेश यादव अपने परिवार के साथ एक पक्के मकान में रहते थे। शनिवार रात को वे अपनी पत्नी मोहिनी (30), बेटी अदिति (12) और बेटे देव (6) के साथ सो रहे थे। रात में सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग पांच बजे मोहिनी उठी और लाइट न आने के कारण लालटेन जलाने के लिए लाइटर का जलाया। जैसे ही उसने लाइटर जलाया, पूरे कमरे में गैस फैल चुकी थी और अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। गैस रिसाव के कारण बने इस आग के गुबार से मकान की दीवारें चटक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद धमाके के साथ लेंटर गिर गया, जिससे पूरे परिवार पर मलबा गिर पड़ा। इसमें मोहिनी और देव की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों से जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed