फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gas cylinder leaks fire in school

स्कूल में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, छात्राओं को बाहर निकाला, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder leaks fire in school
सिलिंडर में आग लगने के बाद स्कूल के बाहर खड़े बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना कस्बे के मोहल्ला बालू गंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान रेगुलेटर लीक होने से गैस सिलिंडर में आग लग गई। शिक्षकों ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं को बाहर निकाला और दमकल सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की तैयारी की जा रही थी। रसोइया आशा देवी ने सुबह 10 बजे जैसे ही सिलिंडर का रेगुलेटर खोल कर चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन


 

Gas cylinder leaks fire in school
इसी सिलिंडर में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
रसोइया आशा देवी की चीख सुनकर विद्यालय प्रधानाचार्य निम्मी यादव व अन्य स्टाफ रसोई में पहुंचे। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में मौजूद करीब 54 छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाला और इसकी सूचना दमकल को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। आग बुझने के बाद बाद 12:45 बजे सभी शिक्षक व छात्राएं वापस विद्यालय परिसर में आ गए।

प्रधानाचार्य निम्मी यादव ने बताया कि मध्यान्ह भोजन की तैयारी के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। घटना में रसोई घर की छत का प्लास्टर छतिग्रस्त हो हुआ, कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, कोतवाल बलराज शाही, ईओ राम आसरे कमल ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से पूछताछ की।

एसडीएम ने बताया घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में गैस सिलिंडर में गुणवत्ताविहीन रेगुलेटर का उपयोग होना पाया गया है। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed