फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gas cylinder booking now after 21 days

Kanpur News: गैस सिलिंडर की बुकिंग अब 21 दिन बाद

Sat, 07 Mar 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder booking now after 21 days
कानपुर। वैश्विक युद्ध और तेजी से बदल रहे हालात का असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अंतिम डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 21 दिन का अंतराल अनिवार्य कर दिया है। अभी तक यह सिर्फ 15 दिन का था। इसका सीधा असर जिले के करीब 13 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन

नियम बदलने के बाद अब उपभोक्ताओं को छह दिन अधिक इंतजार करना पड़ेगा। गैस कंपनियों का तर्क है कि वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला अस्थायी तौर पर लिया गया है। वैश्विक हालात सामान्य होने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। एलपीजी वितरक संगठन के संरक्षक भारतीष मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य सीमित आपूर्ति के बीच सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देना है। इस फैसले से शहर के उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पहले से ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बुकिंग के लिए अतिरिक्त इंतजार बढ़ने से घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था दोनों प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीएनजी-पीएनजी आपूर्ति पर भी पड़ सकता असर
वैश्विक युद्ध का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। एलएनजी की आपूर्ति कम होने की आशंका के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इसका असर कानपुर पर भी पड़ सकता है, जहां दो लाख से अधिक सीएनजी वाहन और करीब एक लाख उपभोक्ता पीएनजी पर निर्भर हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार कई औद्योगिक सेक्टरों में गैस सप्लाई पहले ही करीब 40 प्रतिशत तक घटाई जा चुकी है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तो उद्योगों को मिलने वाली गैस और कम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed