फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gangster accused in Hamirpur jailed for five years

हमीरपुर: गैंगस्टर के आरोपी को पांच वर्ष का कारावास, कई थानों में दर्ज हैं हत्या और लूट के मामले

Fri, 20 May 2022 08:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 May 2022 08:22 PM IST
सार

गैंग बनाकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामलों में कोर्ट ने एक आरोपी को पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Gangster accused in Hamirpur jailed for five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार राय की अदालत में सुनवाई हुई। अरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। अदालत ने आरोपी को पांच साल का कारावास व पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन

बता दें कि विशेष लोक अभियोजक सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुमेरपुर शैलेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कर बताया कि 31 दिसंबर 2004 को वह पुलिस बल के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाने से रवाना होकर वांछित आरोपी की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। 
विज्ञापन

तभी सिसोलर थाना क्षेत्र के परहेटा गांव निवासी पीड़ित शिव किशोर मिला, जिसने बताया कि 13 दिसंबर की रात्रि को आरोपी कल्लू यादव, लालाभइया निवासी मुंडेरा व कुरारा थानाक्षेत्र के कंडौर गांव निवासी गणेश यादव फोन पर उन्हें डराया धमकाया व कहा कि अभी तो उन्होंने पैसे लूटे हैं। अगर थाने के ज्यादा चक्कर लगाओगे, तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अभियोजक ने बताया कि तीन लोगों का सक्रिय गिरोह था, जिनके खिलाफ सुमेरपुर में लूट व कुरारा में हत्या का मामला दर्ज हैं। इसके बाद सुमेरपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट से गैंगस्टर चार्ट अनुमोदित कराया था। इसमें दो आरोपियों कल्लू यादव व लाला भइया को दो वर्ष पूर्व इसी मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। 

वहीं, तीसरे आरोपी गणेश यादव को शुक्रवार को अदालत ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत पांच वर्ष का कारावास व पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed