फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gangster accused escaped from lockup in etawah

मच्छरों के साथ लॉकअप से भागा गैंगस्टर का आरोपी, तीन सिपाही निलंबित

Wed, 27 Nov 2019 09:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused escaped from lockup in etawah
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी, कोतवाली में फॅागिंग के धुएं के बीच खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इटावा कोतवाली में फॉगिंग कराने के लिए मंगलवार शाम को लॉकअप को खोला गया तो मच्छरों के साथ गैंगस्टर का गिरफ्तार आरोपी भी भाग निकला। आनन-फानन में तीन सिपाहियों को निलंबित कर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


एक होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है। बुुधवार सुबह आरोपी को उसके दोस्त के घर से पुलिस ने दबोच लिया। मदद करने के आरोप में दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सती मोहल्ला निवासी विनय पाल उर्फ अंशुपाल पुत्र जयनारायण गैंगस्टर के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन

वह कई महीने से फरार था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर पालिका की टीम कोतवाली में फॉगिंग करने पहुंची थी। कोतवाली के अन्य कक्षों के साथ फॉगिंग के लिए लॉकअप को भी खोल दिया गया। विनय के पहरे में कई दरोगा और सिपाही खड़े थे।

फॉगिंग का धुआं होने पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसका फायदा उठाकर विनय लॉकअप से भाग निकला। धुआं छंटने पर आरोपी नहीं मिला तो कोतवाली में खलबली मच गई। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई।

आनन-फानन में एसआई लाल सिंह की तहरीर पर सिपाही महेश कुमार, पंकज कुमार, सचिन और होमगार्ड रनवीर सिंह पर ड्यूटी पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके अलावा तीनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया गया।

होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है।  एएसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार सुबह पुलिस ने विनय पाल को सती मोहल्ला निवासी दोस्त अंकित यादव पुत्र शौकीन सिंह के घर से दबोच लिया है।

अंकित मूल रूप से नगला सेवा थाना सैफई का निवासी है, उसे भी विनय की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी का दावा है कि विनय पाल मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे लॉकअप से भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed