फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape with girl in kannauk district

मामा-भांजे ने युवती को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल किया तो...

Mon, 07 May 2018 09:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in kannauk district
डेमाे पिक
यूपी के कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम छह बजे मामा-भांजे ने युवती से खेत में गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बना वायरल कर दिया। इससे आहत युवती ने सोमवार सुबह घर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती रविवार शाम खेतों की ओर गई थी, तभी गांव के अनिल ने अपने भांजे विपिन कुमार के साथ युवती को पकड़ लिया और एक मक्का के खेत में ले गए, जहां दोनों ने गैंगरेप किया। इस दौरान घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। युवती ने जब शिकायत करने की बात कही तो, दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने वीडियो भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन

 


सोमवार सुबह वीडियो देखकर आहत हुई पीड़िता ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां सोमवार शाम आठ बजे पीड़िता को होश आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने अनिल और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही दूसरे युवक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed