फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangrape with girl in jalaun district

गैंगरेपः चीखकर बेहोश हो गई किशोरी, हालत देख पड़ोसियों के उड़ गए होश

Sat, 11 Aug 2018 07:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with girl in jalaun district
डेमो पिक
यूपी के जालौन जिले के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पर भी हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन



कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गुरुवार रात घर पर अकेली थी। उसका पिता बाहर नौकरी करता है, जोकि घर आया था और उसकी मां को लेकर कानपुर इलाज कराने गया था। इसी का फायदा उठाकर रात में पड़ोस के गांव शेखपुर अहीर के दो लड़के नीरज उर्फ राम नरेश पुत्र केशव सिंह यादव व गोपाल यादव पुत्र सरमन सिंह रात करीब 10 बजे दीवार फांद कर घर में घुस आए।
विज्ञापन


 

उसे खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए

Gangrape with girl in jalaun district
डेमो पिक
इसके बाद उन दोनों ने किशोरी को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगडने पर किशोरी चीखकर बेहोश हो गई तो दोनों युवक भाग निकले। उधर उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए, जहां उसे खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना किशोरी के माता पिता व पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर भी इलाज में जब आराम नहीं मिला। लगातार हो रही ब्लीडिंग के चलते उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उनके गांव में दबिश देकर नीरज व गोपाल दोनों को गिरफ्तार कर र्लिया। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed