फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape near Ramghat with women sensation in Dharmanagari

रामघाट के पास दरिंदों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, धर्मनगरी में सनसनी

Sun, 10 Dec 2017 08:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
gangrape near Ramghat with women sensation in Dharmanagari
डेमो पिक
तीर्थक्षेत्र घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना चित्रकूट जिले की है जहां पति के साथ तीर्थक्षेत्र घूमने आई महिला को तीन दरिंदों ने मंदिर के पास अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन

 

घाट किनारे सीवर की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी

gangrape near Ramghat with women sensation in Dharmanagari
डेमो पिक
चित्रकूटः जानकारी के अनुसार महोबा जिले के खन्ना थानाक्षेत्र निवासी एक महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ शुक्रवार को चित्रकूट घूमने आई थी। देर शाम को रामघाट पर गंगा आरती के दौरान वह पति को बच्चों के पास छोड़कर घाट किनारे सीवर की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी। इसी बीच वहां स्थित बालाजी मंदिर के पीछे एक चबूतरे के पास मौजूद तीन लोगों ने उसे पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटने बाद पति के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी

gangrape near Ramghat with women sensation in Dharmanagari
डेमो पिक
आरोपियों से छूटने बाद पति के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह पति के साथ सीतापुर चौकी गई तो वहां से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। शनिवार की सुबह पीड़िता ने कोतवाली आकर तहरीर दी। इस मामले में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed