फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape in fatehpur police not filed fir

देवर को तमंचा सटाकर महिला प्रधान की लूटी इज्जत, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 11:18 PM IST
सार

खुद महिला प्रधान ने लगाया आरोप
कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश
फिर भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर सीएम से शिकायत

 

विज्ञापन
gangrape in fatehpur police not filed fir
डेमो

विस्तार

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। तीनों ने प्रधान के देवर को तमंचा सटाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। यह आरोप खुद महिला ग्राम प्रधान ने लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले में कोर्ट का रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी पुलिस को मिल चुका है। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। प्रधान ने अब पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के मुताबिक एक मार्च को वह देवर के साथ बाइक से शहर से गांव जा रही थी। गाजीपुर थाने के सरकी गांव के पास देवर ने लघुशंका के लिए बाइक रोकी। उसी समय बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें दो गांव के और तीसरा बांदा जिले के कमासिन का रहने वाला था। तीनों ने उन पर तमंचा ताना और पुलिस चौकी से दूसरी ओर एकांत में ले गए। देवर विरोध न करे, इसके लिए उसे तमंचा सटाए रहे। वारदात के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। प्रधान का आरोप है कि उसने थाने जाकर खबर दी। थाने में शिकायती पत्र देने बाद दूसरे दिन बुलाया गया।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई न होने पर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में पर्चा बनवाया। पुलिस के साथ न आने की वजह से मेडिकल नहीं हो सका। कोर्ट ने 17 मार्च को गैंगरेप के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि कोर्ट का आदेश थाने नहीं पहुंचा है। किसी दूसरे के आदेश दिखाने पर विश्वास नहीं किया जा सकता। आदेश आने पर कार्रवाई कर जांच होगी। घटना के बाद पीड़िता कभी भी शिकायत लेकर थाने नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पति के बचाव में उतरी प्रधान
प्रधान ने रेप के आरोप में जिन तीन लोगों को नामजद किया है, उनमें एक युवक गर्भवती किशोरी का बड़ा भाई है। वह कई साल से दिल्ली में नौकरी करता है। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी इसी महिला प्रधान का पति है। इससे पुलिस की जांच का एक बिंदु यह भी है कि प्रधान ने पति के बचाव में ऐसा कदम तो नहीं उठाया, जिससे दबाव बनाकर समझौता किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed