फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga water level up two feet

यहां गंगा का जलस्तर दो फीट बढ़ा, जलसंकट से मिलेगी निजात

Wed, 20 Jun 2018 12:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 12:29 PM IST
सार

- बारिश होने से नरौरा से ज्यादा छोड़ा गया पानी, जल संकट से मिली निजात

विज्ञापन
Ganga water level up two feet
कानपुर गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नरौरा से छोड़े गए पानी का असर शहर में दिखना शुरू हो गया है। गंगा के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी इजाफा हुआ। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के बाद नदी का जलस्तर 357.8 फीट दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

सोमवार को यह जलस्तर 355.8 फीट और 17 जून को 355.6 फीट था। गंगा के जलस्तर में दो दिनों के भीतर दो फीट की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। एक हफ्ते में बैराज का जलस्तर भी चार फीट बढ़ गया है। इससे भैरोघाट को भी ज्यादा पानी मिलना शुरू हो गया है। शहरवासियों को जल संकट से निजात मिलने की उम्मीद बंध गई है।

विज्ञापन


शहर में जलापूर्ति का सबसे बड़ा साधन गंगा नदी है। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से जलकल रोजाना करीब 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी लेता है। बेनाझाबर हेडक्वार्टर में शोधन के बाद इसे 38 जोनल पंपिंग स्टेशनों के जरिए घरों में पानी की सप्लाई होती है। इससे आधे शहर की प्यास बुझती है। फरवरी की शुरुआत में ही गंगा का जलस्तर गिरने और जलापूर्ति संकट होने लगा था। पांच जून को गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 355 फीट पर पहुंच गया था। जलस्तर गिरने से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के दो पंप बंद हो गए थे। जलकल विभाग लगातार ड्रेजिंग कर पानी की सप्लाई कर रहा था। इसके लिए बंधा भी बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ganga water level up two feet
कानपुर गंगा - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी ने जलकल विभाग के अधिकारियों को भी राहत दी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्री मानसून बारिश के कारण नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने और इसमें लगातार बढ़ोतरी की संभावना के मद्देनजर सोमवार को इसी पंपिंग स्टेशन के पास गंगा में ड्रेजिंग बंद करा दी गई है। जलस्तर बढ़ने से शहर को पर्याप्त जलापूर्ति की जा सकेगी। जलस्तर बढ़ने से यहां बनाया जा रहा बंधा भी डूब गया।

दो फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर
गंगा के जलस्तर में रविवार को दो फीट का इजाफा हुआ है। यह इस वर्ष एक दिन में जलस्तर में हुई सर्वाधिक बढ़ोतरी है। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास इस सप्ताह गंगा का जलस्तर

दिन और जलस्तर
14 जून - 355.01 फीट
15 जून - 355.01 फीट
16 जून - 355.2 फीट
17 जून  - 355.06 फीट
18 जून - 355.8 फीट
19 जून - 357.8 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed