{"_id":"57659c925689dbfda706babe6adc0fa7","slug":"ganga-in-farrukhabad-not-deserve-rinse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में गंगा आचमन लायक भी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में गंगा आचमन लायक भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के जवानों की तरह आईटीबीपी के जवान भी देवप्रयाग (गंगोत्री) से गंगासागर की यात्रा पर निकले हैं। मंगलवार को यह यात्रा बिठूर पहुंची। टीम लीडर कमांडेंट सुरेंद्र खत्री ने बताया कि गांवों की अपेक्षा शहरों से गुजरने वाली गंगा काफी प्रदूषित है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में तो गंगा का जल आचमन लायक भी नहीं है। बिठूर में घाट पर गंगा मेें एक नाला सीधे गिर रहा है। यूपी में कहीं भी घाट किनारे एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) नहीं नजर आया। यह काफी दुखद और
विज्ञापन
चौंकाने वाली स्थिति है। हरिद्वार के बाद बिठूर तक कहीं भी गंगा किनारे घाटों पर कूड़ेदान भी नहीं रखे गए हैं। इस वजह से हर घाट पॉलीथिन और अन्य कचरों से पटे हैं।
विज्ञापन
राफ्टिंग के जरिए गंगा यात्रा पर निकले आईटीबीपी के टीम लीडर का कहना है कि दो साल पहले गंगा यात्रा के दौरान उन्हें कई जगहों पर शव तैरते हुए मिले थे, इस बार ऐसा नहीं दिखा। इससे जाहिर है कि गंगा स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता आई है।
कमांडेंट खत्री ने सुझाव दिया कि गंगा पर जहां जहां पुल बने हैं, उसकी रेलिंग ऊंची होनी चाहिए और उस पर जाली लगी होनी चाहिए। जिससे लोग पॉलीथिन और दूसरी सामग्री गंगा में न फेंक सकें। इसी तरह घाटों पर रहने वाले लड़कों का एक रक्षक दल होना चाहिए। जो डूबने वालों को बचाने में मदद करे। इससे रोजगार भी बढ़ेगा।
रक्षक दल का एक निश्चित परिधान भी होना चाहिए। जैसे लाल रंग का लंगोट या कच्छा है, जिससे उनकी पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि 73 दिनों में यह यात्रा 12 दिसंबर को गंगासागर पहुंचेगी। यात्रा 21 अक्तूबर को सरसैया घाट आएगी।
टीम में कमांडेंट तरुन कुमार, मेडिकल आफीसर डॉ. पराग वशिष्ठ समेत कुल 48 लोग चल रहे हैं। बिठूर पहुंचने पर टीम का स्वागत नमामि गंगे समिति की ओर से श्रीकृष्ण दीक्षित, राजेंद्र शुक्ला, सुधीर चंदेल, रवींद्र शुक्ला, राजेंद्र, सोनू राठौर समेत कई लोगों ने किया।
सेना का गंगा आह्वान दल शहर से रवाना
कानपुर। सेना का गंगा आह्वान दल मंगलवार को नगर से रवाना हो गया। विंग कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में यह तैराकी दल एक दिन पहले यहां पहुंचा था। दल में शामिल जवानों का स्वागत महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने नगर निगम में किया। विंग कमांडर और उनके साथियों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर टीम के सदस्यों से गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने सवाल भी पूछे। स्वागत समारोह में नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम ने गंगा घाटों की सफाई की योजना तैयार की है। यह काम तेजी से शुरू भी हो गया है।
विंग कमांडर ने इस संबंध में लोगों से शहर में ज्यादा से ज्यादा शौचालय बनाने की बात कही। मौके पर मौजूद लायंस क्लब इंटरनेशनल की तरफ से दस शौचालय बनवाने की घोषणा की गई।
बाद में यात्रा को सरसैया घाट से रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा, अशोक, तिवारी, राजीव शुक्ला, कमल शुक्ल, मदन भाटिया, जलपरी श्रद्धा शुक्ला, ललित शुक्ला आदि मौजूद रहे।