फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga enters several villages in Khyora Katari, Bhagwan Deenpurwa road submerged

Kanpur News: ख्योरा कटरी के कई गांवों में गंगा की दस्तक, भगवानदीनपुरवा मार्ग डूबा

Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ganga enters several villages in Khyora Katari, Bhagwan Deenpurwa road submerged
कानपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश और नरौरा-हरिद्वार से लगातार पानी आने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.34 मीटर पहुंच गया। बैराज के सभी 30 गेट खोलकर करीब 3.70 लाख क्यूसेक पानी आगे छोड़ा गया। शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु से महज 17 सेंटीमीटर है। ख्योरा कटरी के कई गांवों और मजरों में पानी पहुंच गया है। भारतपुरवा के आगे भगवानदीनपुरवा जाने वाली मुख्य सड़क पर ढाई से तीन फीट पानी भर गया है। यह गांव तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर शुक्रवार तक इसी तरह बढ़ा तो नाव से भी आवागमन मुश्किल हो सकता है। भगवानदीनपुरवा निवासी रोहित निषाद के मुताबिक दयाल फार्म के पास करीब तीन फीट पानी भर चुका है। रास्ते पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है और गांव के संपर्क को लेकर चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार विनय द्विवेदी और लेखपाल प्रतीक शुक्ला ने भगवानदीनपुरवा, मक्कापुरवा और दुर्गापुरवा पहुंचकर स्थिति देखी और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। वहीं गंगा बैराज के गेज कीपर उत्तम पाल ने बताया कि नरौरा से करीब 1.10 लाख क्यूसेक और हरिद्वार से 69 हजार क्यूसेक पानी की लगातार आवक हो रही है। इसके चलते जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन




खेतों में पानी, औने-पौने दाम पर बेच रहे सब्जियां

कटरी के खेतों में पानी भरने से सब्जियों के सड़ने का खतरा है। किसान नुकसान से बचने के लिए भिंडी, बैंगन समेत तैयार सब्जियां जल्द तोड़कर कम दाम में बेच रहे हैं। अमरूद के बागों में भी पानी भरने से पेड़ों पर कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बर्रा के आई सेक्टर स्थित कंपोजिट विद्यालय के बाढ़ राहत शिविर में गुरुवार को 100 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। विधायक महेश त्रिवेदी ने भी सामग्री वितरित की। गौरतलब है कि बर्रा-8 वरुण विहार कच्ची बस्ती में पांडु नदी का पानी आने से पूरी बस्ती जलमग्न हो चुकी है। यहां पर घुटनों तक पानी भरा है और लोग सड़क पर अपनी गृहस्थी रखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed