{"_id":"65736201e8449f3e4806d71e","slug":"ganga-bank-will-be-decorated-with-51-thousand-lamps-brainstorming-on-conducting-laser-show-na-news-c-22-1-sknp1018-1526-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 51 हजार दीपों से सजेगा गंगा तट, लेजर शो कराने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 51 हजार दीपों से सजेगा गंगा तट, लेजर शो कराने पर मंथन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर 25 जनवरी से बसने वाली तंबू की नगरी की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने 14 जनवरी तक तैयारियां पूरी करने और पैंटून पुल में लगे खराब पटले हटाने के आदेश दिए। घाट को 51 हजार दीपों से सजाने और लेजर शो कराने की योजना पर मंथन किया गया।
गंगा तट पर माघ माह में हर साल की तरह इस बार भी एक माह के लिए 25 जनवरी से 25 फरवरी तक मेला रामनगरिया लगेगा। जिला प्रशासन ने और मेले को और अधिक भव्यता देने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डीएम संजय कुमार सिंह व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित मेला स्थल पहुंचे। डीएम ने मेला क्षेत्र को शीघ्र समतल कराने के आदेश दिए। पंचायती राज विभाग से सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर मेला क्षेत्र की बेहतर सफाई कराने के लिए कहा। मेला प्रबंधक से कहा कि मकर संक्रांति को शाही स्नान पर्व से पहले मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस बार गंगा तट पर मेला शुभारंभ के दिन 51 हजार दीप जगमगाएंगे।
डीएम ने कहा कि मेले में इस बार हर साल से अधिक भव्यता दिखेगी। इसमें लेज़र-शो कराने की भी योजना बनाई जा रही है। साधु-संत व कल्पवासियों की सहूलियत का विशेष खयाल रहेगा। पैंटून पुल पर खराब देख एडीएम ने ठेकेदार को फटकारा। मेला शुरू होने से पहले पुल चालू करने के निर्देश दिये। एडीएम ने बताया कि मेला चालू होने से पहले ही साधु-संत आने लगते हैं। उन्हें कोई दिक्कत न हो, लिहाजा तैयारियां पहले ही कर ली जाएंगी। मेला क्षेत्र का अतिक्रमण भी हटेगा।