फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang war over supremacy, FIR registered against 15 people

Kanpur Crime: वर्चस्व को लेकर गैंगवार, 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 10:39 PM IST
सार

शुक्लागंज में अंबिकापुरम और गोपीनाथ पुरम के निकट दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Gang war over supremacy, FIR registered against 15 people
घटना की जांच करती गंगा घाट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला अंबिकापुरम में बीते दो दिन पहले व राजधानी मार्ग गोपीनाथपुरम मोड़ के सामने मंगलवार को दो पक्षों गैंगवार हो गई। वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पांच नामजद व 10 अज्ञात समेत कुल 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दूसरे पक्ष की ओर से दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


बीते रविवार की रात अंबिकापुरम मोहल्ला स्थित एक गली में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने के बाद ईंट पत्थर चले थे। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान मिश्रा काॅलोनी निवासी आश्चर्य अवस्थी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। आरोप रहा कि उनके साथ गलौज की गई। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया गया। फायरिंग की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग की बात असत्य है। मारपीट की बात सामने आई है। आमिर व प्रियांशु त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को इसी मामले की खुन्नस को लेकर राजधानी मार्ग गोपीनाथपुरम मोड़ के निकट एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई।

विज्ञापन

यहां घटना की तहरीर सुमित गौतम निवासी गांधी नगर ने पुलिस को दी। आरोप रहा कि पुरानी खुन्नस में उसे बंधक बनाकर पीटा गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिश्रा कालोनी निवासी सौरभ मिश्रा, आश्यर्च, आर्यन, मनीष, चुनमुन के खिलाफ पांच नामजद व 10 अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि दोनों ही घटना स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed