फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang rape

शराब पिलाकर गैंगरेप का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Feb 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
gang rape
रसूलाबाद। गांव के एक व्यक्ति ने आईजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ प्रधान व उसके साथियों ने मिलकर एक माह पूर्व गैंगरेप किया था। आरोप है कि पीड़िता को नशीली गोली मिलाकर शराब भी पिलाई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। आईजी के निर्देश पर सोमवार को निवर्तमान प्रधान समेत आठ लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत कर बताया कि 15 जनवरी की शाम उसकी पत्नी लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह वह रसूलाबाद चौराहे पर बदहवास हालत में मिली। पत्नी ने घटना के बाबत पति को बताया कि गांव के निवर्तमान प्रधान राम लखन उसे किसी काम के बहाने ले गए थे। वहां साथी चंद्रभान, जगदीश, भुल्लन, शेर सिंह व सगे भाई रामनरेश, सुरेश एवं पप्पू ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद उससे डांस कराया। फिर सभी ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्र ने बताया कि आईजी के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रारंभिक छानबीन में लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता से संपर्क किया गया तो उसने में पानीपत हरियाणा में होने की बात कही है। साथ ही वादी भी थाने नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी महिला कानपुर व दिल्ली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। बाद में समझौते के नाम पर रकम ऐंठ लेती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की विभागीय जांच के निर्देश
रसूलाबाद। गैंगरेप के मामले में वादी ने आईजी मोहित अग्रवाल को यह भी बताया कि थाने में शिकायत करने पर एक दरोगा जांच करने गांव आए थे। उन्होंने आरोपियों के साथ बैठकर खाना पीना किया। इसके बाद उसे उनके सामने बुलाकर अपमानित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए आईजी ने एसपी को दरोगा की विभागीय जांच कराने के निर्देश हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed