फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen

Hardoi News: जिला अस्पताल में चोरों का गिरोह सक्रिय, चोरी हुआ शव वाहन, दो एसी और बाइक समेत बहुत सामान हो चुका है चोरी

Thu, 09 Jun 2022 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Jun 2022 06:25 PM IST
सार

महिला जिला अस्पताल में चोरों के हौसले बहुत बुलंद हैं। बुधवार देर रात सरकारी शव वाहन ही चोरी कर ले गए। वहीं, कुछ रोज पहले ही एक मोटरसाइकिल भी चोरी चली गई थी। इससे पहले एक्सरे विभाग के दो एसी आउटर भी चोरी हो गए थे।

विज्ञापन
Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen
जिला महिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में जिला महिला अस्पताल में एसी, साइकिल और बाइकों की चोरी करने वाला गिरोह अब बड़े वाहनों पर हाथ साफ करने लगा है। बुधवार की देर रात महिला अस्पताल परिसर से शव वाहन चोरी हो गया। अस्पताल की सुरक्षा में लगे एक दर्जन सिपाहियों को चकमा देकर चोर शव वाहन उड़ा ले गए। अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी कैमरे के यूनिट रूम में ताला और चाबी न मिलने की बात कह रहा है। 

विज्ञापन

चोरी की घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। शव वाहन की रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात ड्राइवर इरफान ने बताया कि वह खाना खाने घर गया था। इसी बीच शव वाहन चोरी हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा। अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल सामने आए। अस्पताल में तैनात 12 सुरक्षाकर्मियों की आंखों के सामने से इतना बड़ा शव वाहन कैसे चोरी हो गया? 

विज्ञापन

Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen
सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी से बात करते रेलवगंज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

रेलवेगंज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह का कहना है कि महिला अस्पताल में किसी भी वारदात की छानबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहयोग नहीं होता है। हर बार कैमरा खराब होने की बात कही जाती है। बताया कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या से बात हुई है, उनके आने पर ही सीसीटीवी कैमरे के यूनिट कक्ष को खोला जाएगा। कैमरे सक्रिय हुए और फुटेज मिल पाई, तो घटना की तस्वीर साफ हो सकती है। खास बात यह है कि हाल ही में जिला महिला अस्पताल से ही दो एयर कंडीशनर आउटर और एक मीडिया कर्मी की बाइक भी चोरी हो चुकी है। इनकी छानबीन के लिए भी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज नहीं मिले।
 

Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen
महिला अस्पताल के मेन गेट के पास टूटा पड़ा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला

अंदरूनी लड़ाई ने मुश्किल बढ़ाई
जिला महिला अस्पताल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्या के बीच अंदरूनी लड़ाई हर घटना के बाद सामने आती है। प्राचार्या महिला अस्पताल की सीएमएस को लापरवाही की बात कहकर फटकारती हैं, तो महिला अस्पताल की सीएमएस बेवजह दबाव बनाने का आरोप प्राचार्या पर लगाती हैं। दोनों की इस कलह का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिलता है। शव वाहन चोरी की घटना में भी दोनों अधिकारियों के बात एक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे  की यूनिट का ताला बंद होने और चाबी खो जाने की बात पर भी विवाद है। घटना के बाद से महिला सीएमएस का फोन स्वीच ऑफ है। 

विज्ञापन

Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen
महिला अस्पताल से शव वाहन चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

12 घंटे गेट बंद रखने की मांगी मंजूरी
जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के मुख्य गेट को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रखने की मंजूरी मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने डीएम से मांगी है। प्राचार्या ने बताया कि गेट बंद होने से रात में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। केवल मरीज और अस्पताल का स्टाॅफ ही अंदर प्रवेश कर सकेगा। स्टाॅफ को प्रवेश के लिए आईडी दिखानी होगी। 

Gang of thieves active in district hospital in Hardoi, Now the stolen Hearse, two ACs and bikes have been stolen
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

शव वाहन चोरी की घटना की जांच में मेरे स्तर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है, लेकिन महिला अस्पताल प्रशासन का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा। वहां से बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे के यूनिट में ताला लगा है और चाबी गायब है। मैं खुद मौके पर जाकर इस समस्या का निस्तारण करूंगी।  -डॉ. वाणी गुप्ता  प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज हरदोई

 

अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।  इसलिए आरोपी की तलाश करने में समस्या हो रही है।   -बृजेश मिश्र, कोतवाल, शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed