फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang misdeed with woman, one accused arrested

कानपुर देहात में दरिंदगी: घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी रजिया की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
Gang misdeed with woman, one accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में अकेली सो रही महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की रात वह घर में अकेली थी। इस दौरान घर के अंदर आंगन में चारपाई डालकर सो रही थी। रात में घर में घुसे रजिया और राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान विरोध करने पर उससे मारपीट भी की और मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी रजिया की तलाश कराई जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed