फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gambler's death in police station under Suspicious circumstances

थाने में जुआरी की मौत पुलिस कस्टडी पर छोड़ गई कई सवाल, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

Fri, 09 Nov 2018 10:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
gambler's death in police station under Suspicious circumstances
थाने में जुआरी की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र के चौबेपुर में बेला रोड स्थित बाबा कुआं के पास से गुरुवार दोपहर नौ जुआरियों को पकड़कर पुलिस चौबेपुर थाने ले आई। यहां उन्नाव निवासी एक जुआरी की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए। पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगाकर थाना घेर लिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी अनंत देव ने मामले में न्यायिक जांच का आश्वासन दिया। इस पर चार घंटे तक चला बवाल शांत हुआ। पोस्टमार्टम में पवन की जहर से मौत की पुष्टि हुई है। माथे पर चोट भी मिली है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने चौबेपुर कस्बे के सुज्जा निवादा गांव निवासी लाखन, मंगल सिंह, संजय, गोपाल, दिनेश, बलवीर, सुरेंद्र, पवन और सरवन को गुरुवार को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। शाम छह बजे पुलिस हिरासत में अचानक पवन तिवारी (40) की मौत हो गई। इस पर ग्रामीण ने थाने को घेरकर हंगामा करने लगे। कई थानों की पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन


एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव, एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एसपी क्राइम राजेश यादव और एडीएम वित्त संजय चौहान गुरुवार रात आठ बजे चौबेपुर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि थाने में बेरहमी से पवन की पिटाई की गई। इससे उसकी मौत हुई। एसएसपी और एडीएम वित्त संजय चौहान ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मूलरूप से ऊंगू गांव, उन्नाव निवासी पवन सुज्जा निवादा गांव में रहता था। नारामऊ के वेंडी स्कूल में बस में बतौर हेल्पर था। गुरुवार देर रात पकड़े गए बाकी आठ जुआरियों को पुलिस ने निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बस चालक ने बताया कि पवन से दस साल पुराना परिचय है

gambler's death in police station under Suspicious circumstances
थाने में जुआरी की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदार बोले
थाने में जुआरी पवन की पिटाई किए जाने की बात  निराधार है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पकड़े गए अन्य जुआरियों ने मारपीट की बात से साफ  इंकार किया हैं।- अनंत देव तिवारी, एसएसपी 

नहीं पहुंचे परिजन
वेंडी स्कूल के बस चालक भेजे लाल यादव ने बताया कि पवन से दस साल पुराना परिचय है। वह खुद को ऊंगू, जिला उन्नाव का रहने वाला बताता था लेकिन वह न तो कभी वहां गया और न ही उसके परिजन उससे मिलने आए। पवन के पते के बारे में बस संचालक भारत सिंह भी कुछ नहीं बता पाए। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मौत के बाद भी परिजन गांव नहीं पहुंचे। 

 

एसएसपी से सिपाही की शिकायत 

gambler's death in police station under Suspicious circumstances
जांच का आश्वासन देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात थाने पहुंचे एसएसपी अनंत देव के सामने क्षेत्रीय लोगाें ने शिकायत की। ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि सिपाही त्रिमल सिंह का दो माह पहले तबादला हो चुका है, लेकिन वह थाने से रवानगी नहीं ले रहे। इस पर एसएसपी ने तत्काल सिपाही को तबादला वाली जगह ज्वाइन करने के आदेश दिए।


पुलिस कस्टडी में पवन की जहर से मौत हुई है। उसके माथे पर भी चोट थी। इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम में हुआ है। डॉक्टरों ने जहर की तीव्रता और प्रकार जानने के लिए पवन का विसरा सुरक्षित किया है। चौबेपुर थानाध्यक्ष की संस्तुति पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद यादव, डॉ. जीके मिश्रा और डॉ. राजेश वर्मा के पैनल ने पवन के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई। डॉक्टरों का मानना है कि पवन की बीमारी या किसी और वजह से नहीं, जहर से मौत हुई है।

पुलिस कस्टडी के दौरान पवन के पास जहर कहां से आया। उसने खुद जहर खाया या किसी ने खिलाया। पवन के माथे पर चोट कैसे लगी। इस तरह के कई सवाल हैं, जिन पर पुलिस अफसर जांच कर रहे हैं। पवन के परिजनों के पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचने पर बॉबी बस सर्विस के मैनेजर भारत सिंह ने साथियों और कर्मचारियों की मदद से भैरोघाट पर पवन का अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed