फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gallstone stuck in elderly woman's bile duct removed without surgery.

Kanpur News: बिना ऑपरेशन बुजुर्ग महिला की पित्त की नली में फंसी पथरी निकाली

Thu, 15 Oct 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gallstone stuck in elderly woman's bile duct removed without surgery.
कानपुर। जीएसवीएम पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों ने 90 वर्षीय महिला की पित्त की नली में फंसी दो सेंटीमीटर की बड़ी पथरी निकालकर उनकी जान बचाई। कानपुर देहात निवासी महिला पेट में तेज दर्द, पीलिया, ठंड और तेज बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने उन्हें विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार को दिखाया। गंभीर हालत के चलते 12 अक्तूबर को उन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जांच में पित्त की नली में बड़ी पथरी फंसी होने और मवाद बनने की पुष्टि हुई। अधिक उम्र के कारण पारंपरिक सर्जरी जोखिम भरी थी। ऐसे में डॉक्टरों ने स्पाई ग्लास इंडोस्कोप और इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी तकनीक से पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकाला। बिना चीर-फाड़ की गई इस प्रक्रिया के बाद महिला की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उपचार करने वाली टीम में डॉ. ध्रुव ठाकुर और डॉ. सत्यम कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed