फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Furniture contractor found unconscious in car on the roadside, death, wife said killed by feeding poison

Kanpur: सड़क के किनारे कार में अचेत मिला फर्नीचर ठेकेदार…मौत, पत्नी बोली- जहरीला पदार्थ खिलाकर की गई हत्या

Thu, 08 Aug 2024 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज मार्ग पर फर्नीचर ठेकेदार सड़क के किनारे कार में अचेत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मोहल्ले की एक महिला पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Furniture contractor found unconscious in car on the roadside, death, wife said killed by feeding poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ला निवासी फर्नीचर ठेकेदार मंगलवार की रात गंगा बैराज मार्ग पर कार में अचेत मिला, उसका मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पत्नी ने मोहल्ले की एक महिला पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

कानपुर के बर्रा निवासी रामऔतार के पुत्र अनूप शर्मा (35) का विवाह लगभग 14 साल पहले शुक्लागंज के श्रीनगर मोहल्ला निवासी संध्या से हुआ था। उनके तीन बेटियां सृष्टि (12), संस्कृति (7) व स्मृति (2) हैं। दो साल से वह शुक्लागंज के श्रीनगर स्थित ससुराल में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात अनूप शर्मा सरैया गांव के मोड़ के पास बैराज मार्ग पर कार में अचेत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आधारकार्ड से शिनाख्त होने पर पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर पत्नी संध्या को सूचना दी। संध्या ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पति उससे झगड़ा कर कानपुर जाने की बात कहकर निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरा सुरक्षित रखा गया
संध्या ने बताया कि मोहल्ले की एक महिला से पति का संपर्क था। इसका विरोध करने पर पति से झगड़ा होता था। आरोप लगाया कि उसी महिला ने उसके पति को जहरीला पदार्थ देेकर मार डाला है। उधर, गंगाघाट कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है, बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed