{"_id":"720745308b748b0e1cc1051ed686f9bf","slug":"fupucta-election-will-be-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में होगा फुपुक्टा का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में होगा फुपुक्टा का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) का अधिवेशन और चुनाव 1, 2, 3 मार्च को बीएनडी पीजी कॉलेज में कराया जाएगा। इसका एलान सोमवार को फुपुक्टा के महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने किया। चुनाव में यूपी के 365 अनुदानित कॉलेजों के शिक्षक हिस्सा लेंगे।
फुपुक्टा का चुनाव सितंबर में होना था लेकिन कार्यकारिणी की मीटिंग नहीं हो सकी थी। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. राजीव प्रकाश और महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने चुनाव आगे बढ़ा दिया। इस पर कुछ शिक्षकों ने आपत्ति की तो पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया, जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार नहीं किया।
अब अगले चुनाव की तारीख और स्थान तय कर दी गई है। महामंत्री ने बताया कि अनुदानित कॉलेजों के 8000 शिक्षकों के प्रतिनिधि वोट डालते हैं। 20 शिक्षकों पर एक प्रतिनिधि नामित किया जाता है। सभी प्रतिनिधि कानपुर आएंगे। 1 मार्च को सामान्य कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। 2 मार्च को अधिवेशन और अध्यक्ष, महामंत्री सहित तमाम पदों के लिए नामांकन, नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 3 मार्च को वोटिंग होगी और नतीजे सामने आएंगे।