फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   funeral of martyr deepak pandey in kanpur

कानपुर के वीर सपूत दीपक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 01 Mar 2019 12:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
funeral of martyr deepak pandey in kanpur
दीपक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहीद दीपक पांडेय के अंतिम यात्रा में शुक्रवार को शामिल हुए। शुक्रवार सुबह 9 बजे उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे और मंगला विहार चकेरी स्थित दीपक पांडेय के आवास पर पहुंच पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कीं।
विज्ञापन

 

दीपक का पार्थिव शरीर गुरुवार देर शाम को कानपुर स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इसके बाद दीपक के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना दीपक के मंगला विहार स्थित घर लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


मंगला विहार चकेरी निवासी शहीद दीपक पांडेय के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहर के दीपक पांडेय शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


चकेरी एयरपोर्ट से मंगलाविहार के बीच तीन किलोमीटर की दूरी पर दीपक के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की भीड़ में दीपक को देखने की दीवानगी नजर आ रही थी। भीड़ की वजह से अंतिम यात्रा बहुत धीरे धीरे चल रही थी। 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। शहीद की स्मृति में एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed