फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fruits will be expensive during Navratri

Kanpur News: नवरात्र में फलाहार पड़ेगा महंगा

Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fruits will be expensive during Navratri
कानपुर देहात। आज से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस बार अष्टमी दो दिन पड़ेगी। फलाहार करने वाले श्रद्धालुओं ने शनिवार को खरीदारी की। बीते वर्ष 2025 के मुकाबले इस बार फलाहार की सामग्री खासी महंगी है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक ग्राहक जो सामान पहले किलो और दो किलो में ले रहे थे, वही अब आधा किलो ले रहे हैं। कई बार तो ग्राहकों से भाव को लेकर बहस भी हो जाती है। बिक्री के लिए 50, 100 व 250 ग्राम के मेवा के पैकेट तैयार किए हैं। जरूरत के अनुसार ग्राहक खरीद रहे हैं। स्टेट बैंक रोड स्थित किराना व्यापारी राकेश राजपूत ने बताया कि नवरात्र में कई श्रद्धालु व्रत भी करते हैं। वह इस दौरान फलाहार करते हैं, जिसमें कुट्टू की मिंग, समा के चावल, साबूदाना आदि शामिल विशेष रूप से शामिल हैं। इस बार इसकी बिक्री काफी हद तक कम हो रही है। बाजार में इस समय कुट्टू का मिंग 140 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है जबकि साबूदाना 100 रुपये व समा के चावल का रेट 230 रुपये किलो चल रहा है।
विज्ञापन

...............
एक साल में इस तरह बढ़े भाव
खाद्य सामग्री - 2025 - 2026
कुट्टू की मिंग - 100 - 140
समा के चावल - 130 - 230
साबूदाना - 70 - 100
सिंघाड़ा - 130 - 190
छुआरा - 180 - 240
नारियल - 340 - 400
किशमिश - 380 - 500
छोटी इलायची - 3800 - 4500
बादाम - 850 - 1220
पिस्ता - 1200 - 1750
चीनी - 43 - 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed