फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freely distributed potatoes

अमर उजाला की पहल: दिल खोलकर बांटा गया मुफ्त आलू

Sat, 03 Dec 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
freely distributed potatoes
अमर उजाला की मुहिम के तहत कानपुर के कई कोल्ड स्टोर से बांटा गया आलू - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बिल्हौर क्षेत्र के कोल्ड स्टोर मालिकों ने दूसरे दिन शनिवार को भी अमर उजाला की पहल पर गरीबों और जरूरतमंदों को आलू दिल खोलकर बांटा। बिल्हौर क्षेत्र के वरुण कोल्ड स्टोर, राधाकृष्ण कोल्ड, सुंदर कोल्ड स्टोर से चार सौ गरीब और जरूरतमंद लोग अपने-अपने साधन से आकर आलू ले गए। उधर, अमर उजाला द्वारा कानपुर में लगने वाले कैंप में भी अधिक से अधिक आलू देकर सहयोग की बात कही है। 
विज्ञापन


ककवन रोड स्थित देवेंद्र कटियार के कोल्ड स्टोर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को आलू बांटा गया। कोल्ड स्टोर कर्मी दीपक कटियार, रामधीन रमेश चंद्र, अभिषेक आदि ने बताया कि कम से कम दो से तीन सैकड़ा गरीबों को आलू की बोरियां निशुल्क दी गई हैं। इनमें सांभी गांव के राजेश, जगजीवन कमल, पिटैयापुर गांव के परशुराम कुरील, बबलू कुरील, रहमतपुर गांव के अरविंद कुरील, खजुरी गांव के नंदन कठेरिया, रामकिशोर को आलू की बोरियां दी गईं। सिहुरा गांव निवासी रामकिशोर को भांजी श्वेता की शादी के लिए आलू दिया गया। वरुण शीतालय के मालिक मोती बाबू कटियार ने बताया कि यदि उनका आलू बाजार में नहीं बिकता तो फेंकने से अच्छा है कि गरीबों को मिले। प्रबंधक केशव सिंह ने बताया कि शनिवार को बेहद सर्दी होने के कारण कम लोग ही आए। मिल में सर्वाधिक घुमंतू जाति के गरीब आए, जिन्हें जितना आलू जरूरत था वह अपने थैलों, अगौछों और बोरियों में ले गए हैं।  कानपुर नगर और उन्नाव जिलों में कई आलू मिलों के मालिक व बिल्हौर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कटियार ने बताया कि गरीबों के लिए खुले दरबार है, न जाने कितने लोग ले गए किसी को कोई मनाही नहीं है, अमर उजाला के माध्यम से कई जरूरतमंदों ने उनसे संपर्क किया है। भाजपा नेता और कई आलू मिलों के मालिक सुशील कटियार ने अमर उजाला की अपील पर शनिवार को दो सैकड़ा गरीबों को 10 से 50 किलो तक वितरित किया।  
विज्ञापन


अमर उजाला मुहिम में साथ दे रहे ये कोल्ड स्टोर मालिक 
राधा कृष्ण कोल्ड स्टोर बिल्हौर-देवेंद्र कटियार-9936891378
वरुण कोल्ड स्टोर बिल्हौर-मोती बाबू कटियार-8960925925
सुशील कोल्ड स्टोर अरौल-सुशील कटियार-9936616481
कटियार कोल्ड स्टोर बारंडा-अशोक कटियार-9935882789
जमुना कोल्ड स्टोर चौबेपुर-अमरजीत सिंह पम्मी-9792710888
कालरा कोल्ड स्टोर चौबेपुर-योगराज कालरा-9415406936
तिरुपति रेफ्रिजिरेशन चौबेपुर-मोहित जैन-9839014982
मुन्ना शीतगृह शिवराजपुर-विश्वनाथ कटियार-8795393923
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed