फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freedom fighter Uma Shankar Awasthi death

स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर अवस्थी की मृत्यु

Sat, 31 Jan 2015 03:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 03:47 AM IST
विज्ञापन
freedom fighter Uma Shankar Awasthi death
टूटे-फूटे किराए के मकान और भीषण गंदगी में जीवन बिताते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित उमाशंकर अवस्थी ने शुक्रवार शाम 7.15 बजे अंतिम सांस ली। वे 95 साल के थे। अपने पीछे वह एक बेटा, एक बेटी और दो पोतियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भैरव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उमाशंकर अवस्थी का जन्म घाटमपुर के पास कठारा गांव में 1920 को हुआ था। इनके पिता श्याम सुंदर अवस्थी किसान थे। मां सुंदरा देवी गृहिणी थीं।
विज्ञापन


जब वे चार साल के थे तब उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद इनकी परवरिश चाचा बिंदा प्रसाद ने की। 1941-42 में चाचा का बेटा अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जेल गया था लेकिन अंग्रेजों से माफी मांग कर जेल से बाहर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसे मजाक बना दिया तो चाचा आहत हो गये। उमाशंकर से यह देखा नहीं गया। देश प्रेम तो उनमें पहले से ही उछाल मार रहा था, सो वे आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और 1942 के आंदोलन में 10 महीने जेल में काटे।

देश आजाद हुआ तो शहर में जरीब चौकी स्थित द्वारिकापुरी में आकर बस गये। फिर परिवार का पेट पालने के लिए मुंबई चले गये।  लौटे तो सरकारी पेंशन मिलने लगी, लेकिन दूसरा कोई जरिया नहीं बना। पेंशन से परिवार का गुजारा चलाना पड़ा।

बेटे दिनेश कुमार अवस्थी ने बताया कि 29 सितंबर 2014 को एक आदेश के बाद पिता का एकाउंट एसबीआई से बदलकर पीएनबी में हो गया था।  

इसके बाद से उनके खाते में केंद्र की ओर से आने वाली करीब 22 हजार और प्रदेश सरकार से मिलने वाली 8 हजार रुपये पेंशन नहीं आ रही थी। जिसको लेकर वे परेशान थे। दो दिन पहले ही डीएम से मिलने गए थे।

द्वारिकापुरी बाजार स्थित कैलाशनाथ गर्ग के हाते में खपरैल से बने जर्जर मकान में जैसे-तैसे दिन काट रहे थे। अपने इकलौते व बेरोजगार बेटे और दो बिन ब्याही पोतियों की शिक्षा और विवाह की चिंता उन्हें खाये जा रही थी।

इसके अलावा 65 साल की बेटी कमलावती के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उन्हीं के ऊपर थी। परिजनों ने बताया कि आजादी के लिए जी-जान से लड़ने वाले उमाशंकर अवस्थी की कहीं कोई सुनवाई नहीं थी।


बीमार और बिन मां की उनकी पोती का एडमीशन तक नहीं हो सका था। यही नहीं बरसात में गंदा पानी घर के भीतर तक भर जाता है। पूरा खपरैल टपकता है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी बूढ़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed