{"_id":"6ad3da4267636a4c3b0fcea5","slug":"free-neet-coaching-launched-in-medical-college-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150697-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में निशुल्क नीट कोचिंग का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में निशुल्क नीट कोचिंग का शुभारंभ
Sun, 18 Oct 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से शनिवार को चिकित्सा क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिशन उड़ान का शुभारंभ किया है। इसमें छात्राएं निशुल्क नीट यूजी की तैयारी कर सपनों से डॉक्टर बनने तक की उड़ान भर सकेंगी।
कुंभी स्थित कॉलेज परिसर में शनिवार को प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। पहले दिन एसएनएसए इंटर कॉलेज की 30 छात्राओं को प्राचार्य, संकाय के सदस्यों ने भौतिकी व रसायन विज्ञान का पाठ पढ़ाया। प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि जनपद में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की दिलचस्पी कम है। इसके पीछे जिले में नीट यूजी की अध्ययन के कोचिंग न होना है।
आर्थिक रूप से मजबूत लोग तो अपने बच्चों को दूसरे शहरों में महंगी फीस भरकर कोचिंग दिलाकर तैयारी करवा लेते हैं। इसके चलते आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित तथा प्रतिभाशाली छात्राओं को वह मुकाम नहीं मिल पाता है। जिसकी वे हकदार हैं। इस फासले को कम करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मिशन उड़ान के रूप में पहल शुरू की गई। इसमें नीट यूपी उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं कोचिंग में अध्यापन का कार्य करेंगे। साथ ही किसी प्रश्न में समस्या होने पर प्रोफेसर भी बालिकाओं की सहायता करेंगे।
विज्ञापन
कोचिंग में नीट की तैयारी करवाने संस्थानों से भी ऑनलाइन क्लास भी दिलाई जाएंगी। शनिवार से 30 छात्राओं को कोचिंग दिया जाना शुरू कर दिया गया है। पहले बैच में करीब 100 छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। कोचिंग प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएगी। इससे छात्राओं के स्कूल पर भी असर नहीं पड़ेगा और वह समय से घर भी पहुंच सकेंगी। इच्छुक छात्राएं निशुल्क कोचिंग के लिए कुंभी मेडिकल कॉलेज में आवेदन कर सकती हैं। यहां पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अमित, सीएमएस डॉ. उमेश शर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।