{"_id":"66a407c1c5874974190789a7","slug":"free-electricity-only-10-percent-farmers-registered-etawa-news-c-216-1-etw1004-114201-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बिजली: सिर्फ 10 फीसदी किसानों ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बिजली: सिर्फ 10 फीसदी किसानों ने ही कराया पंजीकरण
Sat, 27 Jul 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण की तारीख 31 जुलाई तक है
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए किसान आगे नहीं आ रहे। नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण की तारीख 31 जुलाई तक है। अब तक सिर्फ 900 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। योजना का प्रचार-प्रसार न होने और जटिल प्रक्रिया के कारण किसान योजना के लाभ के लिए आगे नहीं आ रहे।
सरकार ने निजी नलकूप वाले किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत मार्च में की थी। योजना के तहत नलकूपों के लिए 7.46 किलोवाट कनेक्शन पर प्रति किलोवाट 140 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी।
पंजीकरण और योजना के लाभ के लिए शर्त यह है कि संबंधित किसान पर 31 मार्च 2023 से पहले का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। जिन किसानों पर बकाया है उनके लिए भी तीन विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
एकमुश्त बकाया जमा करने पर किसान को ब्याज और अधिभार में 100 फीसदी छूट का प्रावधान किया गया है। समान तीन किस्तों में जमा करने पर 90 और समान छह किस्ताें में जमा करने पर किसानों को ब्याज और अधिभार में 80 फीसदी छूट मिलेगी। जिले में लगभग नौ हजार किसानों के पास निजी नलकूपों के कनेक्शन हैं।
विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार इनमें 60 फीसदी से ज्यादा किसानों पर बकाया है। मुफ्त बिजली योजना में अब तक जिले के 900 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। प्रति किलोवाट पर निर्धारित प्रति यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली का इस्तेमाल करने पर किसान को बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
वर्जन
सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों को आदेश दिए हैं कि वह किसानों को योजना की जानकारी दें। सब स्टेशन पर बैनर-पोस्टर लगवाए गए है। किसानों को बुलाकर पंजीकरण कराएं। पूरा प्रयास है कि 31 जुलाई तक ज्यादा से ज्यादा नलकूप किसान पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। मनोज गौड़, अधीक्षण अभियंता