{"_id":"5824cfb54f1c1b342fb3a336","slug":"free-checkup-at-hospital-not-having-short-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे नोट नहीं तो फ्री होंगी अस्पताल में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे नोट नहीं तो फ्री होंगी अस्पताल में जांच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटकर की समस्या से जूझ रहे हैलट प्रशासन से बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुछ शर्तों के साथ खून, एक्सरे, भर्ती और अल्ट्रासाउंड जांचें फ्री कर दी हैं। यह व्यवस्था शुक्रवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। शर्त यह है कि मरीज के पास सिर्फ बड़ी नोट हो और यूजर चार्ज काउंटर पर उस समय फुटकर न हो। साथ ही फ्री कराने के लिए दिन में सीएमएस और रात में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के पास जाना होगा।
कानपुर के हैलट में बुधवार से ही फुटकर की दिक्कत होने लगी थी। लेखाधिकारी सुनील बाजपेई ने बताया कि यूजर चार्ज काउंटर से प्राप्त फुटकर रुपयों से किसी तरह बुधवार और बृहस्पतिवार दोपहर तक काम चला। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के एसबीआई मैनेजर से छोटे नोट मांगे गए लेकिन उन्होंने दस हजार रुपये से ज्यादा देने में असमर्थता जता दी। मरीजों की सुविधा के मद्देनजर प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने सशर्त फ्री जांच की अनुमति दी है। लोगों को सहयोग करना चाहिए और फुटकर रुपये होने के बाद भी फ्री जांच का प्रयास नहीं करना चाहिए।