फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Frayed life from rain, waterlogging

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जलभराव

Mon, 02 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Mon, 02 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
 Frayed life from rain, waterlogging
 झमाझम बारिश से रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गलियां, चौराहा पानी से भरे नजर आए। पैदल राहगीरों को निकलना मुश्किल रहा।
विज्ञापन


 दिनभर बारिश होने से बाजार का दिन होने के बावजूद दुकानदार मायूस नजर आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अभी 48 घंटे तक हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। देहात में अभी तक 9.08 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

कानपुर देहात और आसपास के क्षेत्रों में गत शनिवार की देररात से बारिश शुरू हो गई। हवा के कम दबाव से शुरू हुई बारिश का असर रविवार की दोपहर व देर रात तक जारी रहा। बारिश से नगर पंचायत क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों का पानी नालियों में ओवरफ्लो हो गया।
विज्ञापन


अकबरपुर अंडरपास, मुंगीसापुर अंडरपास, सिकंदरा, रूरा समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो जाने से पैदल यात्रियों को भारी असुविधा रही। बारिश का असर बाजार पर दिखाई दिया। ग्राहकों की आस में दुकानदारों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान तो खोल दिए, लेकिन बारिश से खरीददार घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर सब्जी मंडी में बारिश से माहौल अस्त-व्यस्त रहा। एक-दो दुकानदार ही सब्जी की दुकानें लगाए नजर आए। बाजार के दिनों में दो सैकड़ा से अधिक दुकानदार सब्जी लगाते हैं। किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू की खुदाई का इंतजार कर रहे किसानों को इस बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान बलवीर, घसीटे लाल, सिपाही लाल, अनिल कुमार, संतोष सिंह आदि का कहना है कि आलू की खुदाई 15 दिन और बढ़ गई। उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed