फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud victim alleges threats; case registered against three.

Kanpur News: ठगी के पीड़ित ने धमकी का लगाया आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud victim alleges threats; case registered against three.
कानपुर। दर्शनपुरवा के रहने वाले आशीष कुमार जैन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024-25 में उनके साथ करीब 30 लाख रुपये की ठगी हुई थी। मामले में डीसीपी पश्चिम के आदेश पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि तीन जून 2026 को वह अपने मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में कचहरी पहुंचे। अधिवक्ता गौरी शंकर बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी और सुंदर सिंह वर्मा ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीटने का प्रयास किया। पुलिस कंट्रोल रूम पर उन्होंने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि 22 जून और नौ जुलाई को दोबारा कचहरी परिसर में उन्हें धमकाया। आरोप है कचहरी चौकी पुलिस ने गवाहों के बयान लेने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गौरी शंकर बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी और सुंदर सिंह वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed