फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud: Urdu teachers have become ineligible, will now suspended

फर्जीवाड़ा : अपात्र बन गए उर्दू शिक्षक, अब जाएगी नौकरी

Sat, 01 Oct 2016 12:03 AM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud: Urdu teachers have become ineligible, will now suspended
उर्दु शिक्षक
एक साल पहले उर्दू शिक्षक के पद पर नौकरी पाए चार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने की कगार पर है।  सभी ने नौकरी के लिए उस संस्थान का सर्टिफिकट लगाया था, जिसकी मान्यता ही नहीं है। फर्जीवाड़े की शिकायत पर प्राथमिक जांच में इसका खुलासा हुआ। अब पैनल से जांच चल रही है जिसमें एडी बेसिक  भी हैं। भर्ती करने वाले तत्कालीन बीएसए भी जांच के घेरे में हैं। 
विज्ञापन

एक साल पूर्व (वर्ष-2014-15) में तत्कालीन बीएसए राजेंद्र प्रसाद यादव ने जनपद में चार उर्दू शिक्षकों की भर्ती की थी। चयनित चारों शिक्षकों ने जो यूटीसी (उर्दू टीचर सर्टिफिकेट) लगाया था, वह इस पद के लिए यह मान्य नहीं है। इसके बावजूद इस तथ्य को छिपाते हुए चारों की नियुक्तियां कर दी गई। कमिश्नर से शिकायत के बाद बीएसए अंबरीश यादव ने जांच की तो सच्चाई सामने आई। अब पूरे मामले की जांच विभागीय आला अफसरों का पैनल कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति तक सभी कागजों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी नियुक्तियां रद होने के साथ ही वेतन की रिकवरी भी की जाएगी। एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अपात्रों के चयन की बात सामने आई है। जांच पूरी होते ही शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed