फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fraud report on former MLA Urmila Rajput

फर्रुखाबाद: सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, जिलाधिकारी ने किया था भूमाफिया घोषित

Fri, 04 Sep 2020 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
fraud report on former MLA Urmila Rajput
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में वक्फ की संपत्ति को जालसाजी कर हथियाने के मामले में सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच के बाद डीएम उन्हें भूमाफिया घोषित कर चुके हैं। गुरुवार देर रात मऊदरवाजा थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने शहर कोतवाली के पल्ला मंडी में रहने वाली उर्मिला राजपूत पत्नी रामकृष्ण राजपूत के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक पूर्व विधायक ने सत्ता के दौरान गांव नूरपुर में 3.65 एकड़  वक्फ भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम वसीयत करवा ली थी। इस जमीन की कीमत 3.30 करोड़ आंकी गई। इस धोखाधड़ी की शिकायत मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला सर्वोदय नगर (अमीन खां) निवासी नाहर सिंह राजपूत ने दो जुलाई 2020 को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेकर एसडीएम सदर अनिल कुमार से जांच कराई। इसमें फर्जीवाड़े का मामला उजागर हो गया। थाना इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। सभी पत्रावलियों को खंगाला जा रहा है। इस संपत्ति पर कई भवन भी बनाए गए हैं। जांच में दोषी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खाली जमीन पर कई अन्य भी कर चुके कब्जा
रायपुर के पास वक्फ का बड़ा भूभाग पड़ा हुआ है। पांच माह पहले पूर्व विधायक के लॉ कालेज के सामने पड़े कब्रिस्तान पर भी कुछ लोगों ने अपना बैनामा बताकर बाउंड्री बनवाना शुरू कर दिया था। इस पर कब्रिस्तान के पक्ष में तमाम लोग मौके पर पहुंचे थे। तब कब्जेदारों ने विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व विधायक पर मुकदमा होने के बाद वक्फ संपत्ति के कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed