{"_id":"67d885c6cb1a538d1b0477ae","slug":"fraud-report-against-cashier-of-private-university-kanpur-news-c-362-1-ka11002-120678-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निजी विवि के कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निजी विवि के कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। बेकनगंज निवासी कैंटीन संचालक अरविंद कुमार ने मंधना स्थित निजी विश्वविद्यालय के शुक्लागंज निवासी कैशियर अजय शर्मा पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट बिठूर थाने में दर्ज कराई है।
अरविंद ने बताया कि कैंटीन का साढ़े सात हजार किराया व बिजली का बिल वह हर माह कैशियर अजय शर्मा के पास ऑनलाइन जमा करते थे। अजय ने इन रुपयों को विश्वविद्यालय प्रबंधन को देने के बजाय अपने पास रख लिया। प्रबंधन ने उससे किराए और बिजली के बिल के करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया होने की बात कहते हुए कैंटीन खाली करने को कहा तब उन्हें अजय शर्मा की ओर से की गई ठगी का अहसास हुआ। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।