फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of Rs 33 lakh by fake signature, report on former in-laws and bank officials

Kanpur News: फर्जी हस्ताक्षर कर 33 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व ससुरालियों और बैंक अधिकारियों पर रिपोर्ट

Fri, 31 Oct 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 33 lakh by fake signature, report on former in-laws and bank officials
कानपुर। स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में एक महिला ने पूर्व ससुरालीजनों और बैंककर्मियों पर मिलीभगत कर 33 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा और निवेश की रकम निकाल ली गई। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। इसके बाद ससुरालीजनों और बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किदवईनगर के ब्लॉक निवासी लवी भरतिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी पहली शादी स्वरूपनगर में रहने वाले रवि थरड से साल 2015 में हुई थी। इस बीच 2016 में पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने उनकी दूसरी शादी मुंबई में रहने वाले रूपम भरतिया से करा दी। जनवरी 2025 में शहर लौटने के बाद वह बैंक खाता खुलवाने पहुंचीं तो पता चला कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्वरूपनगर शाखा में उनके नाम से एक पुराना खाता मौजूद है। जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग बीमा पॉलिसी से करीब 33 लाख रुपये खाते में आए थे। आरोप है कि इस रकम को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक कर्मियों की मदद से निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में पूर्व ससुरालियों से बातचीत की तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पूर्व ससुर, सास, ननद, देवर, दादी और बैंक के अज्ञात अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed