फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of 26 lakhs in the name of getting job in abroad, one people arrested

कानपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख ठगे, एक गिरफ्तार, गिरोह की तलाश

Mon, 28 Mar 2022 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 28 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को फोन करने वालों ने सिंगापुर में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। झांसे में आने के बाद युवक ने बीते दो माह में वीजा क्लियरेंस, एम्पलाई एग्रीमेंट आदि के नाम पर अलग-अलग चार खातों में 26 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
 

विज्ञापन
Fraud of 26 lakhs in the name of getting job in abroad, one people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर ठगों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 26 लाख से अधिक की रकम वसूल ली। युवक को ठगी का एहसास हुआ तो कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में क्राइम ब्रांच ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने वाले बिहार निवासी ठग को गिरफ्तार किया है। गिरोह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


काकादेव में रहने वाले सोंगता चक्रवर्ती ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 26 लाख 48 हजार रुपये की ठगी होने का प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में दुबई स्थित एक कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद से बेरोजगार थे। बीते साल 20 नवंबर को नौकरी के लिए मॉमस्टर नाम के कंसल्टेंसी पोर्टल पर आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद ही उनके पास साइबर ठग ने फोन किया और सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

विज्ञापन

सहमति जताने पर उनके सभी जरूरी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद 23 नवंबर को इंटरव्यू कराने के नाम पर 42 सौ रुपये ठग ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद सत्यापन, वीजा आवेदन, एम्पलाई एग्रीमेंट, बैंक गारंटी आदि औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग चार खातों में 26 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

क्राइम ब्रांच ने खाते के विषय में जानकारी जुटाई तो खाता बिहार, पटना के शाहपुर निवासी दीपक कुमार व उसकी पत्नी का निकला। पुलिस की जांच में पता चला कि ठग ने अपने व पत्नी के बैंक खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन किया था। यह रकम अन्य पीड़ितों से खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।

दिल्ली के गिरोह के संपर्क में था दंपती 
दीपक  2017 से दिल्ली के गिरोह से जुड़ कर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। काली कमाई से दीपक ने करोड़ों की प्रॉपर्टी भी बना रखी है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में टीम जल्द ही दिल्ली रवाना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed