{"_id":"602acad18ebc3ee91c7ffb31","slug":"fraud-dehat-news-knp6120915153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में हेराफेरी, पूर्व प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में हेराफेरी, पूर्व प्रधान को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर 2.37 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच में पुष्टि होने पर डीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दुरुपयोग की गई आधी धनराशि भी वसूली जाएगी।
रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत जगम्मनपुर धीर तरौली के सज्जाक समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव में शौचालय व खड़ंजा निर्माण समेत कई अन्य विकास कार्यों में हेराफेरी करने का आरोप लगा शपथ पत्र पर शिकायत की थी। डीएम ने इसकी जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता संतोष कनौजिया को दी थी। टीम ने जांच कर रिपोर्ट 29 जनवरी को डीएम को साैंपी।
इसमें वर्ष 2016-17 के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए गए शौचालयों में 2.37 लाख रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि की गई। इसपर कार्रवाई शुरू की गई है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि धन दुरुपयोग करने के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान वकील को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर पंचायती राज अधिनियम अंतर्गत दुरुपयोग की गई धनराशि में से आधी रकम 1.18 लाख रुपये भू-राजस्व की तरह वसूल किए जाएंगे।